Monday, 28 Sep 2026

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करें

भोपाल (26 अप्रैल 24)। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से लोकतन्त्र के महापर्व में अपनी सहभागिता करते हुए लोकसभा निर्वाचन-2024 के विभिन्न चरणों में मतदान जरूर करने का आह्वान किया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि 26 अप्रैल को अपने मतदान केन्द्र पर पहुँचकर निर्भीक होकर मतदान कर भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभायें। उन्होंने कहा कि मतदाता ही समृद्ध भारत की समृद्ध लोकतांत्रिक परम्पराओं के संवाहक हैं। मतदाताओं की सक्रिय सहभागिता से ही हमारा लोकतंत्र परिष्कृत और समृद्ध बनता है। मतदान से लोकतांत्रिक परम्परा को अधिक स मृद्ध बनाने, संवैधानिक कर्तव्य निभाने का एक और अवसर मिला है।

राजन ने कहा है कि लोकतंत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण सोपान है। उन्होंने राज्य के प्रत्येक मतदाता से स्वतंत्र और निर्भय होकर मतदान अवश्य करने की अपील की है। राजन ने कहा है कि मतदान के दौरान मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी या अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Tags:

Follow us

This question is not available..!