Saturday, 03 Oct 2026

लोकसभा में वक़्फ़ संशोधन बिल पास

नईदिल्ली (03 अप्रैल 25)। तमाम आशंकाओं और विपक्ष के भारी विरोध के बीच लोकसभा में देर रात वक़्फ़ संशोधन बिल बहुमत से पास हो गया। इसके पक्ष में 288 वोट और विपक्ष में 232 वोट पड़े। इसके पूर्व सुबह केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने बिल पेश करने के साथ इसकी विशेषताओं का उल्लेख किया। इस पर दिनभर पक्ष-विपक्ष में बहस हुई और कई बार सदन में हंगामा भी हुआ। इसी दौरान जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिल के पक्ष में बोलने खड़े हुए तो उन्होंने किसी सदस्य के यह कहने पर कि वे इस बिल को नहीं मानेंगे, पर दो टूक कहा कि धमकियां मत दीजिए। यह सदन में पारित बिल है, जिसे मानना ही होगा। अमित शाह ने कई मुद्दों पर विपक्ष को लताड़ लगाई। इसी तरह एआईएमआई के ओसेद्दूदीन ओवेसी ने बहस के दौरान बिल की प्रतियां अलग कर उसे फाड़ने की बात कही, जिस पर काफी हंगामा हुआ। अंत में मतदान के जरिए निर्णय हुआ और केंद्र सरकार ने इस बिल को पास करवाने में सफलता हासिल कर ली। अब गुरुवार को राज्यसभा में यह बिल पेश किया जाएगा  और उस पर बहस कराई जाएगी। यहां भी इस बिल के पास होने की उम्मीद है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!