Thursday, 01 Oct 2026

लोको पायलट ने समोसे खाने के लिए रोक दी ट्रेन!

इंदौर (08 जुलाई 26)। आपने अक्सर कई बार देखा होगा कि किसी कार या बस का चालक.. सडक किनारे समोसे  की दुकान के  सामने गाड़ी खड़ी करके समोसे पैक कराता हो या खाता हो..लेकिन क्या आप यकीन कर सकते हैं कि कोई ट्रेन का ड्राइवर समोसे के लिए ट्रेन को रोकता हो...और समोसे पैक कराके फिर से ट्रेन पर चढ़ जाता हो..सुनने में ये काफी अजीब लग सकता है लेकिन ऐसा हुआ है और मध्य प्रदेश में हुआ है..देश की दिल की धड़कन मध्य प्रदेश और प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ऐसा हुआ है। यहां पर एक लोको पायलट की समोसा देवानगी देखकर हर कोई हैरान है।

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बड़ा ही अजीब वाक्या सामने आया है... इंदौर महू के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन के ड्राइवर का ये अजब कारनामा कैमरे में कैद हो गया है। ये जनाब समोसा लेने के लिए रोज ट्रेन रोकते हैं और जनता देखती रह जाती है। ट्रेन के लोको पायलट नीचे उतर कर हर रोज मजे से  समोसे खरीदते हैं और फिर पैक कराने के बाद ट्रेन पर चढ़ जाता हैं.. समोसे खाने के लिए हर दिन ट्रेन को रोका जाना आम हो चुका है,  महू और इंदौर के बीच राऊ के रंगवासा रोड पर ट्रेन  रोक दी जाती है। हालांकि समोसे खरीदने के चक्कर में हर दिन ट्रेन  10 मिनट लेट भी हो जाती है लेकिन लोको पायलट साहब के समोसा स्वाद के आगे इसका कोई महत्व नहीं है।  रहवासियों ने अब इसका  वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है जो जमकर वायरल हो रहा है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!