Wednesday, 30 Sep 2026

लोक अदालत के जरिए सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नईदिल्ली (29 जुलाई 24)। सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में लंबित मामलों में कमी लाने के लिए बड़ी पहल शुरू की है। सुप्रीम कोर्ट ने अपनी विशेष पहल के तहत लोक अदालत लगाने का फैसला किया है। लोक अदालत हर दिन दोपहर 2 बजे के बाद आयोजित की जाएगी और इसमें सुप्रीम कोर्ट के दो जज, एक वरिष्ठ अधिवक्ता और एक एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड मामले की सुनवाई करेंगे। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की यह पहल शीर्ष अदालत में लंबित मामलों की संख्या में कमी लाने के उद्देश्य से लगाई जा रही है।

दरअसल, देशभर की अदालतों में 5 करोड़ से अधिक मामले लंबित हैं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। कानून मंत्री के लिखित जवाब के अनुसार, भारत की विभिन्न अदालतों में पांच करोड़ से अधिक मामले लंबित हैं, जिनमें से सबसे अधिक मामले उत्तर प्रदेश की अधीनस्थ अदालतों में पेंडिंग हैं। यूपी की अदालतों 1.18 करोड़ से अधिक केस लंबित पड़े हैं। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!