Saturday, 03 Oct 2026

लोधी की सफाई- 'बेटे का जूलूस निकालने से आहत था'

भोपाल (23 अप्रैल 26)। अपने बयान से चौतरफा फंसे बीजेपी विधायक ने प्रीतम लोधी ने सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के सामने सफाई दी है। प्रीतम ने  कहा कि वो पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। जनसंघ से जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी तक 3 पीढियां लग गई हैं पार्टी के सींचने में। हमारे लड़के का जो केस हुआ है, उसमें मैने पूरा सहयोग दिया है। वहीं अपने विवादित बयान को लेकर प्रीतम लोधी ने कहा कि कुछ शब्दावली गलत बोली है और किसी अधिकारी को बुरी लगी हो तो खेद जताता हूं। मैने सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के सामने सफाई दी है और साथ ही मामले में जांच करने की भी अपील की है।

प्रीतम लोधी ने कहा कि वो थोड़े से बेटे का जूलूस निकालने से आहत थे, जिसके चलते कुछ गलत शब्दों का प्रयोग हो गया लेकिन वो आगे से ध्यान रखेंगे और पार्टी गाइड लाइन पर चलेंगे। आईपीएस अधिकारी को धमकी देने के बाद सुर्ख़ियों में आए शिवपुरी के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने इस मुलाकात से पहले ही कहा है कि पार्टी द्वारा जो नोटिस दिया गया है, पार्टी एक बार मामले की जांच कर ले। जांच के बाद पार्टी जो कार्रवाई करेगी वह स्वीकार है। अगर पार्टी बाहर निकलती है तो वह भी उन्हें स्वीकार है। उन्होंने कहा कि मैं सही हूं और सांच को आंच नहीं। इसके साथ ही लोधी ने कहा है कि वो पार्टी से आग्रह करते हैं कि एक बार इस केस में कमेटी बनाई जाए और जांच की जाए। जांच होने से  सारे हकीकत और दावे सामने आ जाएंगे फिर जो सजा पार्टी देगी उसको वो मंजूर कर लेंगें। बस एक बार पार्टी जांच करा ले।

Tags:

Follow us

This question is not available..!