Tuesday, 29 Sep 2026

वंदे भारत ट्रेन के समय और ठहराव में हुआ बदलाव

जम्मू (27 अक्टूबर 25)। भारतीय रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस की टाइमिंग और स्टॉपेज में महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है। यह ट्रेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 6 जून 2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई थी और उत्तरी रेलवे (NR) के ऑपरेशन में आती है। ट्रेन संख्या 26401/26402 कटरा-श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस 191 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 2 घंटे 58 मिनट में तय करती है।

29 अक्टूबर 2025 से ट्रेन रियासी स्टेशन पर दोनों दिशाओं में 2 मिनट के लिए ठहरेगी। इससे पहले यह ट्रेन केवल बानिहाल स्टेशन पर रुकती थी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रियासी जिले में बढ़ती यात्री मांग और वैष्णो देवी मंदिर के निकट पर्यटन को ध्यान में रखते हुए यह नया स्टॉपेज जोड़ा गया है। साथ ही, विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल, चिनाब ब्रिज के पास यह ठहराव यात्रियों के लिए सुविधाजनक साबित होगा। ट्रेन की नई टाइमिंग: ट्रेन नंबर 26401 कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 8:10 बजे कटरा से रवाना होगी और 11:08 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 26402 श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 2:00 बजे श्रीनगर से चलेगी और शाम 4:58 बजे कटरा पहुंचेगी।

Tags:

Follow us

This question is not available..!