Thursday, 01 Oct 2026

वज्र प्रहार: आमने-सामने होगी भारत-अमेरिका की सेनाएं

नईदिल्ली (03 नवंबर 24)। भारत और अमेरिका की स्पेशल फोर्स आज से 'वज्र प्रहार' नामक संयुक्त एक्सरसाइज शुरू करेंगी। यह एक्सरसाइज 22 नवंबर तक अमेरिका के इदाहो में आयोजित होगी। इस दौरान भारत के पैरा-एसएफ और अमेरिका के ग्रीन बेरेट्स के जवान शामिल होंगे। इस एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच बेहतर तालमेल और आपसी समझ को विकसित करना है। 'वज्र प्रहार' का यह 15वां संस्करण है। इस बार एक्सरसाइज में रेगिस्तानी और पहाड़ी इलाकों में मिलकर ऑपरेशन करने पर ध्यान दिया जाएगा। जवानों को शारीरिक दक्षता, जिसमें फिटनेस और सहनशक्ति को बढ़ाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही मिशन की प्लानिंग और रणनीति तैयार करने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। 'वज्र प्रहार' का पिछला संस्करण दिसंबर 2023 में मेघालय के उमरोई में आयोजित किया गया था। भारत और अमेरिका ने पहले भी कई बार मिलकर सैन्य अभ्यास किए हैं। ये एक्सरसाइज दोनों देशों के रक्षा संबंधों को और मजबूत करने में मदद करती हैं। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!