Sunday, 04 Oct 2026

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरिजा व्यास का निधन

अहमदाबाद (02 मई 25)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का गुरुवार को अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। करीब एक महीने पहले गणगौर के कार्यक्रम में उनकी साड़ी में आग लग गई थी, जिससे वे 90% झुलस गई थीं और सिर में भी चोट आई थी। तभी से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन हालत गंभीर बनी रही। गिरिजा व्यास का राजनीतिक जीवन बहुत लंबा और प्रभावशाली रहा है। वे मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रहीं और उदयपुर से सांसद चुनी गई थीं। वे राजस्थान कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुकी थीं। गिरिजा व्यास को महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। वे राजस्थान की राजनीति और समाज को दिशा देने वाली प्रमुख नेता थीं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!