Wednesday, 30 Sep 2026

वर्ष 2030 तक जीरो हंगर प्रदेश के लक्ष्य को पाने का प्रयास: सुश्री भूरिया

भोपाल (02 अगस्त 24)। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि हम 'सुपोषित मध्य प्रदेश' के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण मध्यप्रदेश को प्रगति-पथ पर ले जाने के लिए हमें विकास विभागों, विषय विशेषज्ञों, संस्थाओं और महिला समूहों को एक साथ आना होगा, तभी समृद्धशाली ग्रामीण मध्यप्रदेश के सपने को साकार किया जा सकता है। हम वर्ष 2030 तक 'जीरो हंगर' या पोषित मध्यप्रदेश के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये प्रतिबद्ध है। मंत्री सुश्री भूरिया मैनिट में ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया द्वारा आयोजित इंडिया रूरल कॉलोक्वी कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने 'समृद्धशाली ग्रामीण मध्यप्रदेश' के निर्माण में पोषण और स्वास्थ्य की भूमिका विषय पर अपने विचार व्यक्त किये।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्‍व में महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण को जन-आन्दोलन बनांने के लिए समुदाय और समाज को अपने साथ निरंतर जोड़ रहा है। मध्‍यप्रदेश ने समुदाय को कुपोषण दूर करने से जोड़ने के लिये न केवल पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को पोषण शिक्षा और प्रबंधन सिखाने का प्रयास किया जा रहा है बल्कि समुदाय आधारित पोषण अभियान और इससे संबंधित कार्यक्रमों का संचालन भी निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग ने वर्ष 2020 में पोषण नीति का निर्माण कर अपने लिए बड़े और दूरगामी लक्ष्य भी निर्धारित किये हैं, जिसमें हर व्यक्ति, विशेषकर बच्चे, किशोर-किशोरी और महिलाएं बेहतर पोषण और स्वास्थ्य स्थिति प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में रमन मैग्सेसे अवॉर्ड व वॉटर मैन राजेन्द्र सिंह, मैनिट के डायरेक्टर केके शुक्ला, पूर्व मुख्य सचिव आर परशुराम, विषय विशेषज्ञ, स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि व स्टूडेंट्स उपस्थित थे।



Tags:

Follow us

This question is not available..!