Monday, 28 Sep 2026

वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के कमांडेंट बने

नईदिल्ली (26 मई 24)। वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह नेवाइस एडमिरल अजय कोचर से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के कमांडेंट का पदभार ग्रहण किया। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (खड़गवासला) के पूर्व छात्र रहे गुरचरण सिंह को01 जुलाई 1990 को भारतीय नौसेना में कमीशन मिला था।

उन्होंने समुद्र और तट दोनों पर कई पदों पर कार्य किया।एक तोपखाने और मिसाइल विशेषज्ञ के रूप में,उन्होंने भारतीय नौसेना के जहाज रंजीत और प्रहार पर काम किया है। उन्हें तीन स्वदेशी निर्मित युद्धपोतों के कमीशनिंग क्रू का हिस्सा होने का गौरव प्राप्त है,आइएनएस ब्रह्मपुत्र/ गनरी ऑफिसर के रूप में, आइएनएसशिवालिक/ कार्यकारी अधिकारी के रूप में, और आइएनएसकोच्चि/ कमांडिंग ऑफिसर के रूप में। उन्होंने आइएनएसविद्युत और आइएनएसखुखरी की कमान भी संभाली है। वे आइएनएसद्रोणाचार्य (गनरी स्कूल) में प्रशिक्षक और गोवा के नेवल वॉर कॉलेज के डिप्टी कमांडेंट रह चुके हैं। उनके स्टाफ कार्यकाल में कार्मिक निदेशालय/ एनएचक्यू कार्मिक के सहायक प्रमुख, नौसेना खुफिया निदेशालय/ एनएचक्यूऔर भारतीय नौसेना वर्क-अप टीम में नियुक्तियाँ शामिल हैं।


Tags:

Follow us

This question is not available..!