Wednesday, 30 Sep 2026

विजयपुर और बुधनी में 13 नवंबर को होगा मतदान

भोपाल (16 अक्टूबर 24)। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बुधवार को निर्वाचन सदन में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने दल पदाधिकारियों को श्योपुर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 02-विजयपुर और सीहोर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 156-बुधनी में उप निर्वाचन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

सीईओ श्री सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों में उप निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। घोषणा के साथ ही श्योपुर और सीहोर जिले की सम्पूर्ण सीमाक्षेत्र में आदर्श आचार संहिता पूरी तरह से प्रभावशील हो गई है। उन्होने दल पदाधिकारियों से आदर्श आचार संहिता का शब्दशः पालन करने की अपील की। उन्होंने दल पदाधिकारियों को बताया कि उप निर्वाचन के लिए 18 से 25 अक्टूबर तक नाम-निर्देशन पत्र भरे जाएंगे। नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को होगी और 30 अक्टूबर तक नाम-निर्देशन पत्र वापस लिये जा सकेंगे। मतदान 13 नवंबर को एवं मतगणना 23 नवंबर को होगी।

Tags:

Follow us

This question is not available..!