Friday, 09 Oct 2026

विजयादशमी पर्व पर रावण के पुतले का दहन

इंदौर (02 अक्टूबर 25)। देश भर में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह दिन को बुराई के प्रतीक दशानन रावण का पुतला दहन कर मनाया जाता है। साथ ही अनैतिकता के प्रतीक कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले भी जलाए। इस दिन भगवान श्री राम ने असुर  प्रवृति के संरक्षक रावण को युद्ध में मारकर उसकी दुष्प्रवृत्ति का सर्वनाश किया था। इंदौर में भी गुरूवार को कई स्थानों पर रावण दहन हुआ। शहर का मुख्य समारोह अन्नपूर्णा रोड स्थित दशहरा मैदान पर हुआ। यह जानकारी हुए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के युवा नेता एवं दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष दीपक जोशी 'पिंटू' ने बताया कि प्रभु श्री राम विजय यात्रा शाम 5 बजे, यूनिक हॉस्पिटल चौराहे से निकाली गई। समिति के संयोजक सत्यनारायण सलवाड़िया और यात्रा संयोजक सुरजीत सिंह चड्ढा यात्रा में शामिल होने के लिए सभी शहर वासियों को आमंत्रित किया था। इस यात्रा में भगवान श्री राम, लक्ष्मण के साथ वीर हनुमान और उनकी वानर सेना शामिल थी। इसके अलावा सुगनीदेवी मैदान, विजय नगर, छावनी, तिलकनगर, मूसाखेड़ी, पालदा, कालानी नगर सहित अनेक स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम संपन्न। रावण दहन के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और बुराई से दूर रहने का संकल्प दोहराया। साथ ही अपने से बड़ों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!