Monday, 28 Sep 2026

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी बजट

नईदिल्ली (23 जुलाई 24)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को बजट पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा, जबकि वित्त मंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमण का यह सातवां बजट होगा। इस साल पेश होने वाला यह दूसरा बजट है। इससे पहले वित्त मंत्री 1 फरवरी 2024 को लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट (Interim Budget) पेश कर चुकी हैं। 

23 जुलाई की सुबह 8:40 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने घर से मंत्रालय निकलेंगी। सुबह 9 बजे के करीब वे बजट तैयार करने वाली मंत्रालय की टीम के साथ फोटो सेशन करेंगी। उसके बाद वे बजट पेश करने के लिए राष्ट्रपति की मंजूरी लेने के लिए चली जाएंगी। सुबह 10 बजे वित्त मंत्री और वित्त राज्यमंत्री बजट के साथ संसद में पहुंचेंगे और वहां एक और फोटो सेशन होगा। दो बार बजट से पहले फोटो सेशन का ट्रेडिशन पहले से चला आ रहा है। इसके बाद 11 बजे निर्मला सीतारमण सदन में बजट पेश करेंगी और अपना बजट भाषण देंगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट करने के बाद दोपहर को 1 बजे के आसपास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे। दोपहर 3 बजे वित्त मंत्री अपनी टीम के साथ बजट को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। लोकसभा और राज्यसभा में आम बजट पर 20-20 घंटे चर्चा होने की संभावना है। एक सरकारी सूत्र ने कहा कि आम बजट पर चर्चा के लिए 20 घंटे के आवंटित समय के दौरान विभिन्न दलों को मुद्दे उठाने का अवसर मिलेगा जिसका वित्त मंत्री सीतारमण जवाब देंगी।

Tags:

Follow us

This question is not available..!