नईदिल्ली (01 फरवरी 26)। मोदी सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को लगातार नौवीं बार देश का आगामी बजट पेश करेंगी। देश के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब सरकार अपना बजट रविवार यानी छुट्टी के दिन पेश करेगी। पूर्व की तरह इस बार के बजट से भी कई सेक्टर्स को काफीअपेक्षाएं हैं। देखना यह है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इन अपेक्षाओं को कितना पूरा कर पातीं हैं।
एक बार फिर बजट से जनता को इनकम टैक्स को लेकर कुछ उम्मीदे हैं। बीते वर्ष के बजट में सरकार ने 12 लाख कीवार्षिक आय पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगाया था। यही नहीं सैलेरी बेस कर्मचारियों को 75 हजार का स्टैंडर्ड डिडक्शन का लाभ भी दिया था। हालांकि करदाताओं का मानना है कि इस छूट को 12 लाख से बढ़ाकर 14 लाख कर दिया जाना चाहिए। इसके अलावा नेशनल पेंशन सिस्टम में भी छूट को लेकर कई अपेक्षाएं हैं। फिलहाल सरकार ने इसमें नॉन गवर्नमेंट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए 80% फंड रिटायरमेंट के समय निकालने की अनुमति दी है. बाकी 20% एन्युटी के लिए सुरक्षित रखा है। ऐसे में अब अपेक्षा है कि NPS छूट को नए टैक्स रिजीम में शामिल कर लिया जाए, साथ ही 80% फंड निकासी के दौरान शून्य टैक्स की घोषणा हो। इधर सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए, अब इसे खरीदना आम आदमी के बस की बात नहीं रही। ऐसे में मांग और पूर्ति में बढ़ा अंतर आया है। सराफा बाजार में ग्राहकों की गैरमौजूदगी देखी जा रही है। अब लोग सोना-चांदी नहीं खरीदना चाहते। ऐसे में अपेक्षाहै कि सरकार सोने पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को कम कर जीएसटी दर भी घटा दी जाए।