Thursday, 01 Oct 2026

विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा व्हाइट टाइगर सफारी

रीवा (18 अगस्त 24)। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि मुकुन्दपुर का महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एंड जू देशी-विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा। रीवा और सतना में हवाई सुविधा प्रारंभ होने पर यह सफारी खजुराहो और बनारस से सीधे पर्यटक सर्किट में जुड़ जायेगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एंड जू मुकुंदपुर में 3 करोड़ की लागत से निर्मित 'वॉक इन एवियरी' के  लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इस एवियरी में लगभग एक करोड़ की लागत से करीब एक हजार से अधिक प्रजाति के विदेशी पक्षियों को रखे जाने की व्यवस्था की जायेगी। कार्यक्रम में सांसद सतना गणेश सिंह, सांसद रीवा जनार्दन मिश्र, पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल, जन-प्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि व्हाइट टाइगर सफारी मुकुन्दपुर जैसा चिडिया घर और सफारी का प्राकृतिक रूप से कॉम्बिनेशन और कही नहीं दिखता है। उन्होंने कहा कि गुजरात के केवड़िया के बाद देश की यह दूसरा एवियरी है। उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र में प्राकृति सौंदर्य की कमी नहीं है और यहां पर्यटन की अपार संभावनाएँ है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुकुन्दपुर व्हाइट टाइगर सफारी में अभी वार्षिक रूप से लगभग साढ़े तीन लाख पर्यटक आते हैं। व्हाइट टाइगर सफारी की ब्राडिंग और आकर्षण बढाकर इसे 10 लाख पर्यटकों तक बढाया जायेगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि लगभग 46 साल बाद सफेद शेर हमारी विंध्य की धरती पर लौटा है। इनके विकास के लिए गोविन्दगढ में व्हाइट टाइगर सहित रायल टाइगर, यलो टाइगर और बब्बर शेर के भी ब्रिडिंग सेंटर बनाने के प्रयास किये जायेंगे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!