Wednesday, 07 Oct 2026

विधायक गोलू शुक्ला की बस का कहर, 3 बाइक सवार घायल

इंदौर (29 नवंबर 25)। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर विधायक गोलू शुक्ला की बस ने कहर बरसाया पाया है। तेज रफ्तार बस ने बाइक पर जा रहे तीन लोगों को सांवेर क्षेत्र के धर्मपुरी में ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। वहीं टक्कर मारकर भाग रहे है बस चालक को लोगों ने दबोच लिया और पूरी बस में तोड़फोड़ कर दी। बस चालक से मारपीट और बस में तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह पूरा घटनाक्रम सांवेर क्षेत्र के धरमपुरी का बताया जा रहा है जिसमें तीन व्यक्तियों को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल दिया। वहीं लोगों ने पीछा कर बस को रोका और ड्राइवर की अच्छे से पिटाई की। इसके साथ ही लोगों ने बस में जमकर तोड़फोड़ की। इस पूरी घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। बता दें इससे पहले भी गोलू शुक्ला की बस ने एक परिवार को टक्कर मार दी जिसमें चार सदस्यों की मौत हो गई थी। उस टाइम भी पूरे प्रदेश भर में जमकर हंगामा हुआ था और इसके साथ ही कुछ दिन बाद राजकुमार ब्रिज पर भी एक बाइक सवार को टक्कर मारकर अपनी चपेट में ले लिया था

Tags:

Follow us

This question is not available..!