Tuesday, 29 Sep 2026

विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र का कृत्य निंदनीय: कांग्रेस

देवास (13 अप्रैल 25)। बीती रात भाजपा विधायक राकेश शुक्ला 'गोलू' के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला द्वारा देवास स्थित माता टेकरी पर किये गए कृत्य को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। रुद्राक्ष ने अपने पिता का रौब दिखाते हुए अपने साथियों के साथ टेकरी पर देर रात न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि पुजारी के साथ मारपीट भी की। 

कांग्रेस प्रदेश सचिव विजय चौहान 'मोनू' ने बताया कि विधायक शुक्ला के पुत्र ने शुक्रवार देर रात्रि में माता टेकरी पर पहुंचकर मंदिर खुलवाया तथा पुजारी के साथ अभद्रता की, यह बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने सनातन धर्म को शर्मसार किया है तथा मंदिर की पवित्रता को भी नष्ट किया है। विजय चौहान 'मोनू' ने साथियों के साथ जाकर बड़ी माता एवं छोटी माता में पवित्र गंगा जल का छिड़काव कर मंदिर को पवित्र किया तथा माता से प्रार्थना की कि इस प्रकार के लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करें। इस अवसर पर महेंद्र वर्मा, शीतेंद्र सिंह, अमर कश्यप, अमित गोसेन आदि उपस्थित थे। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!