Monday, 05 Oct 2026

विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र ने माता टेकरी पर पुजारी से की मारपीट

देवास (12 अप्रैल 25)। इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन से भाजपा के विधायक राकेश शुक्ला 'गोलू' के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला ने देर रात देवास स्थित माता टेकरी पर जमकर बवाल किया। विधायक पुत्र अपने कई साथियों के साथ गाड़ियों का काफिला लेकर देर रात माता टेकरी पर पहुंचे और जबरन मंदिर का दरवाजा खुलवाने के लिए पुजारी पर दबाव बनाया। उन्होंने अपने पिता के विधायक होने का रौब दिखाते हुए पुजारी और अन्य लोगों को धमकाया। इस पर जब पुजारी ने विरोध जताया तो विधायक शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष ने पुजारी से मारपीट की। इस मामले की शिकायत पुजारी ने स्थानीय थाने में दर्ज करवाई है। इस घटना के बाद से माता भक्तों में रोष है और उन्होंने विधायक पुत्र पर कठोर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!