Monday, 28 Sep 2026

विनेश मैडल मामला फिर टला, अब 16 को होगा फैसला

नईदिल्ली (14 अगस्त 24)। विनेश फोगाट के सिल्वर मेडल पर एक बार फिर फैसला टाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि अब 16 अगस्त को सीएएस  फैसला सुनाएगा। इससे पहले 13 अगस्त की तारीख दी गई थी। हालांकि, अंतिम समय में फैसले की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था। बता दें कि विनेश फोगाट को 50 किलोग्राम के भार में फ्रीस्टाइल कुश्ती में 100 ग्राम वजन अधिक होने के चलते डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। विनेश ने इसे कोर्ट में चुनौती दी है और संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल देने की मांग की है।

बता दें कि विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक के कुश्ती के फाइनल में लड़ने से पहले ही डिसक्वालिफाई कर दी गईं। इसके बाद तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मंगलवार को प्री क्वार्टर फाइनल में उतरने से पहले जो वजन मापा गया था, तब विनेश 49.9 किलो की थीं, जो कि 50 किलो भारवर्ग में उतरने के लिए ठीक था। हालांकि, मंगलवार को तीन राउंड, प्री क्वार्टर फाइनल, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल खेलने के बाद उनका वजन 52.7 किलो हो गया, जो कि 2.8 किलो ज्यादा था। अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिरकार विनेश का 2.8 किलो वजन 12 घंटे के अंदर बढ़ा कैसे?

Tags:

Follow us

This question is not available..!