Tuesday, 29 Sep 2026

विशाखापत्तनम में बनेगा भारतीय रेलवे का 18वां जोन कार्यालय

नईदिल्ली (26 नवंबर 24)। भारतीय रेलवे की एक महत्वपूर्ण पहल के तहत विशाखापत्तनम में नया रेलवे जोन कार्यालय बनाया जाएगा। यह भारतीय रेलवे का 18वां जोन होगा, और इसे दक्षिण तट रेलवे नाम से जाना जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में जानकारी दी है कि इसके निर्माण के लिए निविदा (टेंडर) आमंत्रित की गई है। आइए जानते हैं इस परियोजना के बारे में विस्तार से। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि विशाखापत्तनम में साउथ कोस्ट रेलवे जोन का मुख्यालय स्थापित किया जाएगा। इस नए रेलवे जोन का कार्यालय भवन बनाने के लिए निविदा जारी की गई है। यह नया जोन भारत में रेलवे का 18वां जोन होगा और इसका उद्देश्य इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है। रेलवे के इस नए जोन के निर्माण में दो साल का समय लगेगा। 13 दिसंबर 2024 को टेंडर की बोली शुरू होगी और 27 दिसंबर 2024 को बंद हो जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा और इसे 24 महीने (2 साल) में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना का उद्देश्य न केवल रेलवे की संरचना को सुदृढ़ करना है, बल्कि विशाखापत्तनम के नागरिकों और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है। इस साउथ कोस्ट रेलवे जोन की स्थापना की घोषणा पहले ही पीयूष गोयल, जो कि उस समय के रेल मंत्री थे, द्वारा 2019 में की गई थी। अब जाकर इस योजना पर काम तेजी से शुरू हो चुका है। इस नए जोन के निर्माण से विशाखापत्तनम और आसपास के क्षेत्रों में रेल यातायात और कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

Tags:

Follow us

This question is not available..!