नईदिल्ली (29 जनवरी 25)। ग्लोबल फायरपावर डॉट कॉम ने 2025 की दुनिया की सबसे ताकतवर वायु सेनाओं की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में भारतीय वायु सेना (IAF) ने अपनी जगह दुनिया की टॉप-5 ताकतवर वायु सेनाओं में बनाई है। इस रैंकिंग का आधार वायु सेनाओं के पास मौजूद फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर और अन्य सहायक विमानों की क्षमता पर रखा गया है। ग्लोबल फायरपावर की रिपोर्ट में भारतीय वायु सेना का चौथे स्थान पर आना यह दर्शाता है कि भारत ने अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत किया है।
अमेरिकी वायु सेना अभी भी बेजोड़ है, लेकिन भारत की प्रगति वायु शक्ति के क्षेत्र में उसकी महत्ता को उजागर करती है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी वायु सेना (USAF) को दुनिया की सबसे शक्तिशाली वायु सेना के रूप में मान्यता मिली है। अमेरिका की वायु सेना रूस, चीन, भारत और दक्षिण कोरिया की संयुक्त वायु क्षमता से भी अधिक है। इसके बाद क्रमशः रूस, चीन और भारत का नाम आता है। दक्षिण कोरिया पांचवें स्थान पर और जापान छठे स्थान पर है।