Thursday, 01 Oct 2026

वेनेजुएला में भूकंप: 164 की मौत, 971 घायल, सैकड़ों लापता

कराकस (25 जून 26)। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में बुधवार शाम आए लगातार दो शक्तिशाली भूकंपों में कम से कम 164 लोगों की मौत हो गई है और 971 लोग घायल हुए हैं। रोड्रिगेज ने कहा कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि बचाव दल क्षतिग्रस्त इमारतों में तलाश अभियान चला रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद आपातकालीन टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि ला गुएरा प्रांत इस आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा, 'कई इमारतें पूरी तरह ढह गई हैं और बचाव अभियान जारी है।' ला गुएरा राज्य एक भीषण त्रासदी का सामना कर रहा है और व्यापक स्तर पर तबाही झेल रहा है।'' भूकंप का असर पड़ोसी देशों तक महसूस किया गया, और ब्राजील के अमेजन क्षेत्र में भी कई इमारतों को खाली कराया गया। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई। इसका केंद्र देश के कैरेबियाई तट पर स्थित मोरोन के पश्चिम में जमीन के भीतर 13 किलोमीटर की गहराई में था। यह जगह काराकस से करीब 168 किलोमीटर दूर स्थित है।  

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इस आपदा को लेकर चिंता जताई है। रिपोर्ट के अनुसार, यदि स्थिति और बिगड़ती है तो मृतकों की संख्या 10,000 से अधिक हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर नुकसान का पूरा आकलन किया जा रहा है।


Tags:

Follow us

This question is not available..!