Saturday, 03 Oct 2026

शहर में धूमधाम से हुई नव वर्ष की अगवानी

इंदौर (31 मार्च 25)। शहर में रविवार को चैत्र नवरात्रि पर्व और हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत धूमधाम से हुई। राजवाड़ा पर कई सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर नए साल क अगवानी की। यहां कांग्रेस नेता दीपक जोशी 'पिंटू' ने गुड़-धनिया बांटकर लोगों को बधाई दी। उनके साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा सहित कई नेता मौजूद थे। 

राजवाड़ा पर संस्कार भारती, लोक संस्कृति मंच और नगर निगम ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित कर नव वर्ष की अगवानी की। यहां लोगों ने परंपरागत तरीके से सूर्य की आराधना करते हुए जल अर्पित किया और सभी के लिए मंगलकामनाएं की। इसी तरह चाण्क्यपुरी चौराहे पर विभिन्न संगठनों ने  एकत्र होकर गुड़ी पड़वा, नववर्ष का त्यौहार मनाया। शाम को तिलकनगर क्षेत्र में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसके साथ ही चैत्र नवरात्रि पर्व की शुरुआत हुई और देवालयों में भक्तों ने दर्शन कर अशीर्वाद लिया। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!