Tuesday, 29 Sep 2026

शिकारी माता के मंदिर पहुंचे विक्रमादित्य सिंह

नईदिल्ली (28 मई 24)। सातवें और आखिरी चरण में हिमाचल प्रदेश में चुनाव होना है। यहां 1 जून को वोटिंग होगी। इससे पहले राज्य में चुनाव प्रचार जोरों-शोरों से चल रहा है। हिमाचल की मंडी सीट सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। यहां कांग्रेस की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह मैदान में हैं तो वहीं  बीजेपी ने बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत को टिकट देकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग चल रही है।

विक्रमादित्य सिंह मंडी लोकसभा सीट पर प्रचार के लिए अब प्रसिद्ध शिकारी माता मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने माथा टेका और अपने पिता को याद किया। विक्रमादित्य सिंह ने मंदिर में माथा टेकने के बाद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किए और बताया कि वर्ष 1989 में मेरे पिता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह बतौर मुख्यमंत्री मां शिकारी के दरबार में आए थे और पुत्र प्राप्ति की कामना की थी। तत्पश्चात उसके फलस्वरूप हमारा जन्म हुआ था। आज चुनावों की बेला के बीच मां के दरबार में शीश नवाया और विजय रथ पर स्वार होने का आशीर्वाद लिया। उसके बाद वीरभद्र सिंह यहां पर कई बार आए। साथ ही यहां पर हेलिपेड का भी निर्माण करवाया गया।


Tags:

Follow us

This question is not available..!