Saturday, 03 Oct 2026

शुक्रवार को हो सकती US-Iran में दूसरे दौर की वार्ता: ट्रंप

वाशिंगटन (23 अप्रैल 26)। मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका और ईरान के बीच दूसरी दौर की वार्ता जल्द  हो सकती है। पाकिस्तान की मध्यस्थता से बातचीत की उम्मीद बढ़ी है। हालांकि यह सब सीजफायर के बीच हो रहा है और अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। ट्रंप  ने दावा किया है कि ईरान के साथ शांति वार्ता को लेकर 'गुड न्यूज़' है और शुक्रवार को बातचीत हो सकती है। उन्होंने संकेत दिया कि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक प्रयास आगे बढ़ रहे हैं। 

यह बयान ऐसे समय आया है जब हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। होर्मुज में समुद्री टकराव, सीजफायर को लेकर मतभेद और लगातार सैन्य दबाव ने स्थिति को नाजुक बना दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले 36 से 72 घंटों में बातचीत शुरू हो सकती है। इसे संभावित कूटनीतिक प्रगति के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि अभी तक किसी आधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन दूसरी ओर, ईरान ने इन दावों को खारिज कर दिया है। इस्लामी रिवेलूशनरी  गार्ड कोर से जुड़ी एजेंसी ने कहा कि शुक्रवार तक किसी भी शांति वार्ता की कोई योजना नहीं है और ट्रंप का सीजफायर बढ़ाने का दावा भी गलत है। इस तरह एक तरफ अमेरिका बातचीत को लेकर सकारात्मक संकेत दे रहा है, वहीं ईरान साफ तौर पर इनकार कर रहा है। यही विरोधाभास पूरे संकट को और उलझा रहा है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!