Thursday, 01 Oct 2026

शुक्ला ब्रदर्स की बस से 2 गायों की मौत, लगाई आग

उज्जैन (07 जुलाई 26)। उज्जैन-इंदौर मुख्य मार्ग पर नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के पंथपिपलाई रामवासा गांव के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। इंदौर की ओर आ रही शुक्ला ब्रदर्स की यात्री बस क्रमांक एमपी 09 एफए 7470 ने सड़क पार कर रही दो गायों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बस को रोक लिया और उसमें आग लगा दी। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था।सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रशासन से सड़क पर मवेशियों की सुरक्षा के लिए उचित इंतजाम करने की मांग की है।


Tags:

Follow us

This question is not available..!