Tuesday, 29 Sep 2026

शुभांशु अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान

फ्लोरिडा (30 अप्रैल 25)। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 29 मई को एक ऐतिहासिक मिशन पर अंतरिक्ष के लिए रवाना होंगे। वे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बनेंगे। वे रात 10:33 बजे स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान से उड़ान भरेंगे। यह मिशन Axiom Mission 4 (Ax-4) का हिस्सा है, जिसमें नासा, स्पेसएक्स, एक्सिऑम स्पेस और इसरो का सहयोग है। शुक्ला के साथ इस मिशन में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन, और हंगरी व पोलैंड के यात्री भी होंगे। वे इस मिशन में पायलट की भूमिका निभाएंगे।

शुक्ला के पास 2000 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव है। उन्हें 2019 में भारत के अंतरिक्ष यात्री कार्यक्रम के लिए चुना गया था और उन्होंने भारत और रूस में कठिन प्रशिक्षण लिया है। यह मिशन बहुत खास है क्योंकि यह 1984 में राकेश शर्मा की उड़ान के बाद भारत की मानव अंतरिक्ष यात्रा में वापसी है। ISS पर 14 दिन के प्रवास के दौरान शुभांशु कई वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे। इनमें गगनयान मिशन से जुड़ी जीवन रक्षक प्रणाली का परीक्षण और अन्य तकनीकी सहायता शामिल है। ISRO के वैज्ञानिक तुषार फडनीस ने बताया कि इस मिशन के लिए 7 भारतीय वैज्ञानिक प्रयोगों को चुना गया है, जो सुरक्षा और उपयोगिता के मानकों पर खरे उतरे हैं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!