Monday, 28 Sep 2026

शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स और निफ्टी गिरकर बंद

मुंबई (04 जून 24)। लोकसभा चुनाव के नतीजों के रुझानों के बीच 4 जून को शेयर बाजार लहूलुहान हो गया। कारोबार के दौरान बाजार में 6000 अंक से ज्यादा की गिरावट रही, वहीं निफ्टी भी 1800 अंक से ज्यादा गिरा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 4389.73 (5.74%) अंक गिरकर 72,079.05 के स्तर जबकि निफ्टी में 1,379.40 (5.93%) अंक की गिरावट रही, ये 21,884.50 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में आज गिरावट की वजह से निवेशकों को 43 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। 23 मार्च 2020 के बाद ये बाजार की सबसे बड़ी गिरावट है। तब कोरोना के कारण बाजार 13.15% टूटा था। 22 मार्च को सेंसेक्स 29,915 के स्तर पर था जो 23 मार्च को 3934 अंक गिरकर 25,981 के स्तर पर आ गया था। सुबह सेंसेक्स करीब 1.80% गिरकर 75,180 के आसपास खुला। निफ्टी भी 1.70% से ज्यादा की गिरावट लेकर 22,900 के ऊपर खुला। निफ्टी बैंक 1.90% की गिरावट के साथ निफ्टी 50,000 के लेवल पर खुला। India VIX में आज 43 फीसदी तक का उछाल दिख रहा है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!