Wednesday, 30 Sep 2026

शेयर बाजार में सुनामी, 21 महीने की सबसे बड़ी गिरावट

मुंबई (20 मार्च 26)। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। 3 बजे के करीब सेंसेक्स 2579 अंक लुढ़क कर 74,125 के स्तर पर आ गया तो वहीं निफ्टी 813 अंक गिरकर 22,964 के स्तर आ गया।

कारोबार के अंत में BSE Sensex 2496.89 अंक टूटकर 74,207.24 पर बंद हुआ। वहीं Nifty भी 775.65 अंकों की गिरावट के साथ 23,002.15 पर बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी बैंक इंडेक्स भी करीब 2,000 अंक लुढ़क गया। यह पिछले 21 महीनों यानी जून 2024 के बाद से निफ्टी 50 की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 11.62 लाख करोड़ रुपए घटा है। बाजार में गिरावट का मुख्य कारण बड़े और फाइनेंशियल शेयरों में तेज बिकवाली रहा। HDFC Bank इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाला शेयर रहा। इसके अलावा Larsen & Toubro, Shriram Finance, Axis Bank, Bajaj Finance, Eternal Share, LT Share, Reliance, Kotak, SBI, Titan, Tata Steel, Axis Bank, Maruti, Infosys और Mahindra & Mahindra जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी है। ब्रेंट क्रूड करीब 5.7% बढ़कर 113 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं और भू-राजनीतिक तनाव के कारण ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। इसके साथ ही, एक प्रमुख LNG निर्यात सुविधा को नुकसान पहुंचने के बाद यूरोप में प्राकृतिक गैस की कीमतों में 35% तक की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे सप्लाई बाधित होने की आशंका बढ़ गई है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!