मुंबई (25 दिसंबर 24)। भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्म मेकर और डायरेक्टर श्याम बेनेगल अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 90 साल की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 23 दिसंबर की शाम अंतिम सांस ली। फिल्ममेकर का आज दादर के शिवाजी पार्क स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया, जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई दिग्गज स्टार्स शामिल हुए। श्याम बेनेगल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई और तोपों की सलामी भी दी गई।