Tuesday, 29 Sep 2026

श्रीनगर के बाद अब इस रूट पर भी दौड़ेगी वंदे भारत

जम्मू (06 जून 25)। आज कटरा से श्रीनगर तक ट्रेन को हरी झंडे देकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली ट्रेन को रवाना किया। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है। आप को बता दें कि अब रेलवे ने यह भी ऐलान कर दिया है कि जम्मू-श्रीनगर के बीच सीधी ट्रेन शुरू होगी। जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जम्मू पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि जम्मू रेलवे स्टेशन पर काम पूरा होने के बाद सितम्बर में जम्मू और श्रीनगर के बीच सीधी ट्रेन चलेगी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि जम्मू रेलवे स्टेशन पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा, अम्मीद है कि सितम्बर महीने तक काम पूरा हो जाएगा। प्लेटफॉर्म 5 और 6 की उपलब्धता के साथ, सितम्बर में जम्मू और श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेनें सीधे चलेंगी। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!