कोलंबो (29 नवंबर 25)। चक्रवात दित्वाह ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई है। डिज़ास्टर मैनेजमेंट सेंटर के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़कर 123 हो गई है, जबकि 130 लोग अब भी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी हैं। चक्रवात दित्वाह ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई है। डिज़ास्टर मैनेजमेंट सेंटर के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़कर 123 हो गई है, जबकि 130 लोग अब भी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी हैं। अनुराधापुर–पुत्तलम रोड पर काला ओया पुल के पास बाढ़ का पानी तेज़ी से बढ़ने पर 60 यात्रियों से भरी एक बस बहने लगी। लगभग 40 लोगों, जिनमें एक विदेशी महिला भी शामिल थी, को सुरक्षित निकाला गया। रात में बढ़ते जलस्तर की वजह से बचाव अभियान रोकना पड़ा था। भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत 27 टन राहत सामग्री श्रीलंका भेजी है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि और सहायता भी रास्ते में है। भारतीय NDRF की दो टीमें (80 कर्मी) श्रीलंका पहुँच चुकी हैं और राहत-बचाव कार्य में जुट गई हैं।