Tuesday, 29 Sep 2026

श्रीलंका में बड़ा साइबर क्रैकडाउनः 173 भारतीय गिरफ्तार

कोलंबो (13 मई 26)। श्रीलंका में साइबर अपराध के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किए गए लगभग 200 विदेशियों में 173 भारतीय शामिल हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सोमवार देर रात दक्षिणी पर्यटन स्थल गाले, हिक्काडुवा और मिडिगामा में 173 भारतीयों और 25 नेपाली नागरिकों सहित 198 विदेशियों के एक समूह को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 25 से 35 वर्ष की आयु के इन लोगों पर पर्यटक वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी वहां रहकर रोजगार पाने, शुल्क मुक्त आयातित सिगरेट रखने और साइबर अपराध कानूनों के अंतर्गत आने वाली गतिविधियों में शामिल होने का आरोप दर्ज किया जाएगा। ये गिरफ्तारियां पिछले हफ्ते इसी अपराध के लिए 250 चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद हुई हैं। इस साल की शुरुआत से पांच मई तक देश में अस्थायी रूप से रह रहे 628 विदेशी नागरिकों को साइबर अपराध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें भारत, चीन, वियतनाम, म्यांमा, फिलीपीन और कंबोडिया के नागरिक शामिल हैं। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!