Sunday, 04 Oct 2026

संघ प्रमुख भागवत और पीएम मोदी की मुलाकात

नईदिल्ली (30 अप्रैल 25)। मंगलवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत के बीच PM आवास पर अहम मुलाकात हुई। हालांकि इस मुलाकात का आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जुड़ी हो सकती है। 

इससे पहले मंगलवार को PM मोदी ने एक हाईलेवल सुरक्षा बैठक की थी, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, NSA अजीत डोभाल, CDS जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल थे। इस बैठक में पीएम मोदी ने सेना को खुली छूट दे दी है और समय, टारगेट खुद तय करने का आदेश दे दिया है। इस बैठक के तुरंत बाद पीएम मोदी गृह मंत्री अमित शाह से अकेले में मिले और फिर संघ प्रमुख मोहन भागवत भी पीएम हाऊस पहुंच गए। नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत के बीच अचानक हुई इस मुलाकात को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। जानकारों का मानना है कि यह मुलाक़ात किसी बड़े निर्णय और सहमति का संकेत है, जो आने वाले समय में पीएम मोदी के निर्णय में नजर आएगी। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!