नईदिल्ली (10 दिसंबर 24)। सरकार ने रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का नया गवर्नर नियुक्त किया है। वे RBI के 26वें गवर्नर होंगे और मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे। उनका यह कार्यकाल अगले 3 साल के लिए होगा। दास का 10 दिसंबर को कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसके बाद 11 दिसंबर से मल्होत्रा गवर्नर का पद संभालेंगे। कैबिनेट न 9 दिसंबर को संजय मल्होत्रा के अपॉइंटमेंट को मंजूरी दी है। शक्तिकांत दास 12 दिसंबर 2018 को गवर्नर बनाए गए थे। उनके कार्यकाल को बाद में तीन साल और के लिए एक्सटेंड किया गया था। बता दें कि साल 2022 में डिपाटर्मेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज के सचिव संजय मल्होत्रा को केंद्र ने रिजर्व बैंक के डायरेक्टर के रुप में नामांकित किया था। संजय मल्होत्रा 1990 बैंच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। नवंबर 2020 में आरईसी के चेयरमैन और एमडी बने थे। इससे पहले वो ऊर्जा मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर भी काम कर चुके थे। संजय मल्होत्रा ने अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री आईआईटी कानपुर से ली है। वहीं उन्होने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से अपना मास्टर्स पूरा किया। बीते 30 सालों से मल्होत्रा पावर, फाइनेंस, टैक्सेशन, आईटी और माइंस जैसे विभागों में अपनी सेवा दे चुके