Tuesday, 29 Sep 2026

संदेशखाली केस: शाहजहां समेत 6 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

कोलकाता (28 मई 24)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पांच जनवरी को संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर भीड़ द्वारा किए गए हमले के संबंध में निलंबित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शाहजहां शेख, उसके भाई और छह अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है और उन पर आपराधिक साजिश तथा हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में एजेंसी का पहला आरोपपत्र सोमवार को बशीरहाट विशेष अदालत के समक्ष दायर किया गया।

पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में शेख के घर पर छापेमारी करने गई ईडी की टीम पर करीब 1,000 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया था। उन्होंने बताया कि टीम शेख को गिरफ्तार करने भी गई थी क्योंकि घोटाले में जांच के घेरे में आए और गिरफ्तार किए गए राज्य के पूर्व खाद्य मंत्री ज्योति प्रिय मलिक के साथ उसके कथित करीबी संबंध थे। अधिकारियों ने बताया कि आरोपपत्र में सात लोगों के नाम हैं, जिनमें शेख, उसका भाई आलमगीर और सहयोगी जियाउद्दीन मुल्ला, मफुजर मुल्ला और दीदारबख्श मुल्ला शामिल हैं।


Tags:

Follow us

This question is not available..!