Thursday, 01 Oct 2026

संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस की विशाल रैली

इंदौर (25 जनवरी 25)। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 27 जनवरी सोमवार को प्रातः 11 बजे महू स्थित वेटेनरी कॉलेज ग्राउंड पर देश के संविधान के सम्मान और रक्षा के लिए विशाल रैली और आम सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के प्रभारी युवा नेता दीपक जोशी 'पिंटू' ने लोगो से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की है। इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता संबोधित करेंगे। जोशी ने कहा कि संविधान विरोधी ताकतों के खिलाफ बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस आन्दोलन को सफल बनाएं। कांग्रेस नेता के अनुसार इस रैली में शामिल होने के लिए इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के सभी कांग्रेस जन के लिए उनके संबंधित वार्डो में महू जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। इसके लिए सभी से 27 जनवरी को सुबह 8 बजे एकत्र होने की अपील की गई है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!