Wednesday, 07 Oct 2026

संविधान को खत्म करने में लगी है सरकार: राहुल गांधी

नईदिल्ली (24 अगस्त 25)। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार देश के संविधान को कमजोर करने की दिशा में काम कर रही है, और सामाजिक न्याय की मूल भावना पर प्रहार कर रही है।

राहुल गांधी ने कहा, 'भारत में हजारों सालों से दो विचारधाराएं आपस में टकरा रही हैं। एक विचारधारा यह कहती है कि सब बराबर हैं, सबको समान अधिकार मिलना चाहिए- यही संविधान की भावना है। दूसरी विचारधारा जाति और वर्ग के आधार पर भेदभाव को बढ़ावा देती है। BJP इसी दूसरी विचारधारा को आगे बढ़ा रही है।' उन्होंने आरोप लगाया कि BJP और RSS की विचारधारा यह चाहती है कि दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज हाशिये पर रहें और समाज में उनकी हिस्सेदारी सीमित रहे। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आर्थिक असमानता बढ़ाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'ये लोग चाहते हैं कि भारत का पूरा धन केवल 10-15 उद्योगपतियों के हाथों में केंद्रित हो जाए।' उन्होंने दावा किया कि नीतियां जैसे नोटबंदी और त्रुटिपूर्ण GST लागू कर आम जनता, विशेषकर छोटे व्यापारियों और गरीबों को भारी नुकसान पहुंचाया गया, जबकि बड़े उद्योगपतियों को फायदा मिला।

Tags:

Follow us

This question is not available..!