Thursday, 01 Oct 2026

संविधान दिवस कार्यक्रम में अचानक बंद हुआ राहुल का माइक

नईदिल्ली (26 नवंबर 24)। संविधान दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने तालकटोरा स्टेडियम में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। यह कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित किया गया था। जैसे ही राहुल गांधी ने बोलना शुरू किया अचानक उनका माइक बंद हो गया। माइक के बंद होने के बाद कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। राहुल गांधी ने कहा कि जब भी दलितों की बात होती है, तब माइक बंद हो जाता है। माइक बंद होने की यह घटना दिलचस्प इस कारण रही क्योंकि राहुल गांधी ने पहले भी संसद में कई बार यह आरोप लगाया था कि उनका माइक बंद कर दिया जाता है। अब उनके अपने ही पार्टी के कार्यक्रम में माइक बंद होने पर उन्होंने हल्की मुस्कान दिखाई। यह घटना सोशल मीडिया और मीडिया में चर्चा का विषय बन गई, क्योंकि राहुल गांधी ने माइक बंद होने पर हंसी में प्रतिक्रिया दी, जो कि राजनीतिक हलकों में ध्यान आकर्षित करने वाली रही।

Tags:

Follow us

This question is not available..!