नईदिल्ली (01 सितंबर 24)। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश की सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर विवादों में घिरी हुई हैं। कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' पर सेंसर बोर्ड ने रोक लगा दी है। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा का कहना है कि कंगना संसद में रहने की लायक नहीं है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भाजपा सांसद कंगना रनौत पर आज तीखा हमला किया है। रॉबर्ट वाड्रा ने कंगना की किसानों के विरोध में की गई टिप्पणियों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें संसद में रहने के लायक नहीं मानते हैं।