Wednesday, 30 Sep 2026

संसद में होगी चर्चा, शाह देंगे जवाब: रीजिजू

नईदिल्ली (11 अगस्त 26)। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजिजू ने सोमवार को कहा कि सरकार देश भर के छात्र आंदोलनों और उनसे जुड़ी गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा कराने तथा इस पर गृह मंत्री अमित शाह के जवाब के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष को जवाब शांतिपूर्ण ढंग से सुनना होगा।

रीजिजू ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि सरकार की ओर से विपक्ष को स्पष्ट रूप से पेशकश की गई है कि वह छात्र आंदोलनों तथा उनसे संबंधित गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, 'मेरा विपक्ष से केवल इतना कहना है कि जब चर्चा का जवाब दिया जा रहा हो, तब उन्हें सदन में व्यवधान पैदा नहीं करना चाहिए, ताकि सदन का ध्यान न भटके और माननीय गृह मंत्री का वक्तव्य बाधित न हो। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि विपक्ष को गृह मंत्री और सरकार का जवाब सुनना चाहिए तथा इस विषय पर 'विस्तार से चर्चा' होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चर्चा के बाद विपक्ष का जवाब के समय सदन से बाहर चले जाना स्वीकार्य नहीं होगा। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!