Tuesday, 29 Sep 2026

सनातनी विधायक अपने बच्चों को कुछ सीखा देते: जोशी

देवास (14 अप्रैल 25)। इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के तथाकथित सनातनी विधायक अपने बच्चो को सनातन का पाठ एवं सम्मान करना नहीं सीखा पाए। यह बात कांग्रेस के युवा नेता दीपक जोशी 'पिंटू' ने माता टेकरी पर तुलजा भवानी और मां चामुंडा के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में व्यक्त किये। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी मौजूद थे। 

इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के विधायक राकेश शुक्ला 'गोलू' के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला द्वारा दो दिन पूर्व अर्द्ध रात्रि में माता टेकरी पर अपने साथियों के साथ किये गए हंगामे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राजनीतिज्ञों के साथ आमजन और श्रद्धालू इस मामले में विधायक और उनके पुत्र से माफी मांगने की बात कह रहे हैं। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि सनातन धर्म के नाम पर पाखंड फैलाने वाले भाजपा नेताओं का असली चरित्र उजागर हो गया है। 

इसके पूर्व दोनों नेताओं ने माता टेकरी पर तुलजा भवानी और मां चामुंडा के दर्शन कर चौखट पर गंगा जल अर्पित किया। साथ ही पीड़ित पुजारी के चरण धोकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि इंदौर के तथाकथित सनातनी विधायक गोलू शुक्ल के पुत्र ने करोड़ो श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। उस पर कठोर करवाई की जाना चाहिए। 


Tags:

Follow us

This question is not available..!