Monday, 28 Sep 2026

सपा को चार सीट भी नसीब नहीं होंगी: अमित शाह

डुमरियागंज (24 मई 24)। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के शुरुआती पांच चरणों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 310 सीटें मिलने का दावा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इस बार कांग्रेस 40 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी और समाजवादी पार्टी (सपा) को चार सीटें भी नसीब नहीं होंगी। शाह ने डुमरियागंज से मौजूदा सांसद और भाजपा उम्मीदवार जगदम्बिका पाल के समर्थन में आयोजित एक चुनावी सभा में दावा करते हुए कहा, 'लोकसभा चुनाव के शुरुआती पांच चरणों में मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) 310 सीटें जीत चुके हैं। इंडी गठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है।'

उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस इस बार 40 सीटें भी पार नहीं कर पाएगी और अखिलेश जी (सपा प्रमुख अखिलेश यादव) को चार सीटें भी नसीब नहीं होंगी। शाह ने विपक्ष के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन पर तंज करते हुए कहा, 'विपक्ष घमंडिया गठबंधन बनाकर आगे बढ़ा है। मैं आज यहां से राहुल बाबा (कांग्रेस नेता राहुल गांधी) से पूछना चाहता हूं कि वैसे तो दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं है क्योंकि मोदी जी ही प्रधानमंत्री बनने वाले हैं, मगर देश की जनता जानना चाहती है कि अगर आपको बहुमत मिलता है तो आपका प्रधानमंत्री कौन होगा?' शाह ने सवालिया अंदाज में कहा कि क्या देश ऐसे चल सकता है? उन्होंने कहा, ‘राहुल बाबा यह परचून की दुकान नहीं है... 130 करोड़ का महान देश है।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!