Wednesday, 30 Sep 2026

सपा ने सनातन धर्म को कलंकित करने का काम किया: भूपेन्द्र चौधरी

लखनऊ (21 सितंबर 24)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके आकाओं ने सनातन धर्म को सदैव कलंकित करने का काम किया है। उन्होंने कहा ‘सपा ने हमेशा ही सनातन धर्म को कलंकित करने का काम किया है। हमारे साधु संतों और महापुरुषों के बारे में उनके विचार जगजाहिर है। अयोध्या में निहत्थे कारसेवकों पर गोलीबारी की गवाह पूरी दुनिया बनी थी। सनातन धर्म के बारे में सपा नेताओं की बयानबाजी से उनका स्वभाव कहीं न कहीं परिलक्षित होता है। समाजवादी पार्टी का चरित्र हिंदू विरोधी है।'

लोकसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम ना मिलने के सवाल पर भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय अंतिम होता है। हमने जनता के निर्णय को जनादेश को स्वीकार किया है। हम लोगों ने उन सभी कारणों की समीक्षा किया है। उन्होंने कहा ‘‘हम पूरी तैयारी के साथ जन कल्याण के लिए लगे हुए हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि देश की जनता ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है।''

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जाति वाले बयान पर  प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक जाति विशेष के लोग किस प्रकार की अराजकता करते हैं। उनको ज्यादा जानकारी है। माफिया राज का एक भाग उनके साथ है। उनकी सरकार में पूरा प्रदेश दंगाइयों के हवाले रहता था। अखिलेश यादव इस अनुभव के आधार पर यह सब बातें बोल रहे हैं। भाजपा सबके साथ सबके विकास के साथ बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है। 




Tags:

Follow us

This question is not available..!