Wednesday, 30 Sep 2026

सपा सांसद निषाद के चुनाव को लेकर मेनका ने दायर की याचिका

सुल्तानपुर (27 जुलाई 24)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री मेनका गांधी ने लखनऊ उच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल की। उन्होंने सुल्तानपुर लोकसभा चुनाव में सांसद रामभुआल निषाद के चुनाव को रद्द करने के लिए याचिका दाखिल की है। मेनका की ओर से यह याचिका अधिवक्ता प्रशान्त सिंह अटल ने दाखिल की है। गौरतलब है कि सुल्तानपुर लोकसभा सीट से भाजपा से पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, सपा से पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद व बसपा से उदराज वर्मा मैदान में थे। मेनका गांधी सरकार की योजनाओं, अपने कार्यों, विकास, शांति एवं सुरक्षा और क्षेत्र में सक्रियता के दावे कर मतदाताओं का समर्थन हासिल करने में असफल रहीं। वहीं, रामभुआल निषाद  बेरोजगारी, महंगाई और जिले में विकास ठहरा होने की बात कह वोटरों के बीच अपनी पैठ बना लिए और मेनका गांधी से जीत गए थे। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!