Thursday, 01 Oct 2026

सरकार इंडिगो पर कर सकती है बड़ी कार्रवाई !

नईदिल्ली (07 दिसंबर 25)। देशभर के हवाईअड्डों पर इंडिगो की उड़ानें रद्द होने और देरी से चलने के कारण अफरा-तफरी मच गई है। हजारों यात्री फंसे हुए हैं, जिनको यात्रा में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच खबर है कि केंद्र सरकार इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स को हटाने पर विचार कर रही है। पिछले पांच दिनों से एयरलाइन में चल रही ऑपरेशनल समस्याओं के बाद यह कदम गंभीरता से उठाया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार इंडिगो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इसमें सबसे अहम कदम CEO पीटर एल्बर्स को हटाने की तत्काल मांग है। इसके साथ ही एयरलाइन पर भारी आर्थिक जुर्माना लगाने की योजना भी बनाई जा रही है। यह जुर्माना इंडस्ट्री में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा सकती है। अधिकारियों के अनुसार, यह पेनल्टी न केवल इंडिगो के लिए, बल्कि पूरे हवाई अड्डा संचालन के लिए भविष्य में एक मिसाल बनेगी। एयरलाइन की ऑपरेशनल गड़बड़ियों की वजह से देशभर में बड़ी संख्या में उड़ानें देरी से चलीं और कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा। इससे यात्रियों को असुविधा और वित्तीय नुकसान दोनों का सामना करना पड़ा।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने इंडिगो द्वारा संचालित उड़ानों की संख्या में कटौती करने पर भी विचार शुरू कर दिया है। यह कदम देश की सबसे बड़ी एयरलाइन के खिलाफ अब तक की सबसे कड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। कई रूट्स पर उड़ानों की संख्या कम की जाएगी और एयरलाइन को केवल उतनी ही फ्लाइट्स चलाने की अनुमति दी जाएगी, जिनके लिए उसके पास पूरा और सक्षम क्रू उपलब्ध हो।


Tags:

Follow us

This question is not available..!