Monday, 28 Sep 2026

साउथ के मशहूर एक्टर ने किया सुसाइड

चेन्नई (18 मई 24)। तेलुगु में डेली सोप में काम करने के लिए जाने जाने वाले अभिनेता चंद्रकांत नहीं रहे। अभिनेता की शुक्रवार को तेलंगाना के अलकापुर स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या की। उनके निधन की खबर उनके सह-कलाकार और करीबी दोस्त पवित्रा जयराम के एक कार दुर्घटना में निधन के कुछ दिनों बाद आई है।

पुलिस द्वारा दर्ज किए गए चंद्रकांत के पिता के बयान के अनुसार, अभिनेता पिछले कुछ दिनों से उदास थे। चंद्रकांत पवित्रा की हानि पर गहरा शोक मना रहे थे। उन्होंने अपने 'त्रिनयानी' सह-कलाकार के लिए भावभीनी श्रद्धांजलि लिखी थी। इंस्टाग्राम पर उनकी आखिरी पोस्ट भी पवित्रा के लिए थी। कथित तौर पर दोनों रिलेशनशिप में थे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!