पटना (04 अगस्त 24)। बिहार के मुख्मयंत्री दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। इसके बाद पुलिस डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया है। पटना के सचिवालय थाने में इस मामले से संबंध एफआईआर दर्ज हुई है। सूत्रों ने बताया कि अलकायदा ग्रुप के नाम से एक ईमेल मिला है, जिसमें सीएम सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बिहार की एटीएस मामले की जांच कर रही है।