Wednesday, 30 Sep 2026

सीएम ने जीआईएस आयोजन स्थल का किया अवलोकन

भोपाल (24 फरवरी 25)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार की देर रात श्यामला हिल्स स्थित राष्ट्रीय मानव संग्रहालय पहुंचकर 24 और 25 फरवरी को हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संपूर्ण परिसर का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोजन स्थल के विभिन्न सभा कक्षा देखे। उन्होंने विभिन्न बैठक कक्ष, मीडिया सेंटर, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, मंच और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के महत्व पर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संपूर्ण परिसर का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोजन स्थल के विभिन्न सभा कक्ष देखे। उन्होंने मुख्य कार्यक्रम के मंच, विभिन्न बैठक कक्ष, मीडिया सेंटर, निवेशकों एवं प्रतिभागियों के बैठने की व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा उपस्थित थे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!