Sunday, 04 Oct 2026

सीएम ने नथानियल की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की

इंदौर (24 अप्रैल 25)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मृत इंदौर के स्व. सुशील नथानियल की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एयरपोर्ट इंदौर में शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलते ही उनके परिजन फूट-फूट कर रो पड़े। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिजनों को दिलासा दिलायी और कहा कि दुख और शोक की इस घड़ी में न केवल प्रदेश अपितु पूरा देश उनके साथ है। दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ सांसद विष्णुदत्त शर्मा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित इंदौर के जन प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!